फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ी यातायात व्यवस्था, हाईवे रहा जाम

विज्ञापन
traffic jam
विज्ञापन
एटा। शहर में यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी है। स्कूलों की छुट्टियों के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं। रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी होने वाली आड़ी तिरछी बसें ही अक्सर इसका कारण बनती हैं। इससे लोगों को रोजाना जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि यातायात पुलिस के आधे से अधिक सिपाही शहर से बाहर ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में हाईवे जाम की स्थिति से निपटने को लेकर यातायात पुलिस के पास न तो कोई इंतजाम है, कर्मी हैं। होमगार्डों के सहारे किसी तरह काम चलाया जा रहा है। वहीं रोडवेज बसअड्डे के आसपास हाईवे पर खड़े होकर सवारियां भरने वाली बसें भी जाम का सबब बन रहीं हैं। स्कूलों की छुट्टी होते ही शहर में वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग जातीं हैं। देखें तो यातायात पुलिस के पास 19 सिपाही है। आठ की मथुरा में ड्यूटी लगी है, तो चार सिपाही अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें