फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट की खरीद में एक करोड़ का घोटाला

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

नगर पंचायत भरगैन में तीन साल पहले की गई सोलर लाइट की खरीद में एक करोड़ से अधिक के घोटाले के मामले का खुलासा हुआ है। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। आदेशों के अनुपालन में भरगैन के ईओ ने चेयरमैन एवं तत्कालीन ईओ के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि भरगैन निवासी अहमद खान ने कुछ समय पूर्व जिलाधिकारी आरपी सिंह से सोलर लाइट की खरीद में घोटाले को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद ये मामला मीडिया की सुर्खियों में भी रहा। जिलाधिकारी ने इस पूरे मामले की प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अपर जिलाधिकारी से जांच कराई। जांच पड़ताल में सोलर स्ट्रीट लाइटों की खरीद तीन गुने ऊंचे मूल्यों पर की गई। सोलर लाइटों का मूल्यांकन परियोजना अधिकारी नैडा के माध्यम से कराया गया।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि साढ़े चार मीटर पोल पर 20 वाट की एलईडी सोलर लाइट का अधिकतम मूल्य 23 हजार रुपये तक का है, लेकिन नगरपंचायत के द्वारा अनियमितता करके एक सोलर लाइट 72960 रुपये में खरीदी गई। कुल 210 सोलर लाइटों की खरीद हुई। इस जांच रिपोर्ट में 1,04,91,600 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करके राजकीय धन का दुरुपयोग हुआ।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने जांच रिपोर्ट के वित्तीय अनियमितता के तथ्यों को गंभीरता से लिया और बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
प्रभारी अधिकारी अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भरगैन श्रीश मिश्रा को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश पत्र जारी किया। एफआईआर कराने का निर्देश मिलते ही ईओ ने नगरपंचायत चेयरमैन अब्दुल्ला खां एवं तत्कालीन अधिशासी अधिकारी बुद्धसेन शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगरपंचायत भरगैन में सोलर लाइट की खरीद में बड़ी अनियमितता की गई है। इस खरीद में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। मामले की जांच पड़ताल कराने के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें