टूंडला (फिरोजाबाद)। श्रीनगर में अमरनाथ श्रद्घालुओं की बस पर आतंकी हमला कर श्रद्घालुओं को मौत के घाट उतारने पर नगरवासियों ने कड़े शब्दों में निंदा की। नगरवासियों ने कहा कि अब बस बहुत हो गया केन्द्र सरकार आतंकियों के विरुद्घ आरपार की लड़ाई लड़े।
पूर्व केन्द्रीय नेता एनपी सक्सेना ने् कहा कि रेलवे पाकिस्तान समर्थित आतंकी आए दिन किसी न किसी रूप में हिंदुस्तान की जनता पर हमला कर रहे हैं। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्घालुओं की बस पर किए गए हमला। पाकिस्तानी सोच का नतीजा है। केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह अब आतंकियों के विरुद्घ आरपार की लड़ाई लड़े।
इतिहासकार शंभूदयाल पोरवाल श्रद्घालुओं पर किया गया हमला कायरतापूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। श्रद्घालुओं पर हमला मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। ऐसा कृत्य हैवान ही कर सकते हैं। सरकार को इस हमले का माकूल जवाब देना चाहिए।
प्राचार्य बीरी सिंह डिग्री कालेज डॉ बहादुर सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह हिंदुओं के सभी तीर्थ स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स लगाए। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। अमरनाथ श्रद्घालुओं पर हुआ हमला सरकार की लापरवाही के कारण हुआ है। सरकार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे।
महेश चंद्र शर्मा एडवोकेट ने कहा कि आतंकी हमला सोची समझी साजिश का नतीजा है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा गठबंधन की सरकार है। ऐसे में सरकार को इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए था कि श्रद्घालुओं के लिए सुरक्षा पुख्ता इंतजाम है या नहीं। यदि ऐसा किया गया होता तो आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होते। सरकार को हमले का जवाब देना चाहिए।