फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक में पत्नी की टांग की हड्डी तोड़ी

विज्ञापन
woman beaten - फोटो : Times of India
विज्ञापन
आगरा। रकाबगंज की वेस्ट ईदगाह कालोनी में गुरुवार रात ऑटो पार्ट्स विक्रेता ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। उसकी टांग तोड़ डाली। इस पर प्लास्टर चढ़वाना पड़ा। पति को शक था कि पत्नी फोन पर अपने किसी दोस्त से बात करती है। इसी से वह आपा खो बैठा। मामला पुलिस में पहुंचा तो आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि उसके माफी मांगने पर दोनों में पुलिस ने समझौता भी करा दिया।
विज्ञापन


दोनों की शादी तीन साल पहले हुई है। महिला आवास विकास सेक्टर चार की रहने वाली है। दोनों में कुछ समय से विवाद चल रहा है। महिला के मायका पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष कार की मांग कर रहा है। शादी में 30 लाख खर्च किए, फिर भी वे लोग कार मांग रहे हैं। इतना ही नहीं, उनकी बेटी पर बेवजह शक भी करते हैं।

आरोप है कि इसी शक में उसके पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। शुक्रवार सुबह महिला का पूरा परिवार उसे लेकर रकाबगंज थाना पहुंचा। तहरीर दी। इस पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसने माफी मांग ली। उसने लिखकर दिया कि भविष्य में कभी हाथ नहीं छोड़ेगा। इस पर पुलिस ने दोनों में समझौता करा दिया। महिला ने भी कह दिया कि भले ही उसकी टांग तोड़ दी गई लेकिन वह पति के साथ ही रहना चाहती है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समझौते के बाद दोनों पक्ष चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें