मथुरा। जयगुरुदेव मंदिर में परिसर में चल रहा निर्माण रुकवा दिया गया है। एक शिकायत के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाने की कार्रवाई की।
रविवार को विकास प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार को शिकायत मिली कि रोक के बाद भी जयगुरुदेव मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र में निर्माण चल रहा है। प्राधिकरण के अभियंता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण रुकवा दिया।
विप्रा सचिव ने बताया प्राधिकरण स्वीकृत नक्शे को निलंबित कर चुका है। सभी विवादों के निपटारे तक निर्माण पर रोक के आदेश है। विदित रहे कि जयगुरुदेव मंदिर में निर्माण को लेकर उच्च न्यायालय में विवाद चल रहा है।
इस मामले में मंदिर की ओर से शासन में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इधर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सभी विवादों के निपटारे तक स्वीकृत नक्शे को निलंबित कर दिया है।