फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
डूबते भाई को बचाने के ल‌िए नहर में छलांग लगाने वाली क‌िशोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। कासौन नहर पार करते समय किशोर डूब गया। भाई को डूबता देख बहन ने नहर में छलांग लगा कर भाई को बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने दोनों को बाहर लेकर आए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना बागवाला के गांव कासौन निवासी यशोदा पुत्री धर्मपाल अपने चचेरे भाई मनीष पुत्र राय सिंह के साथ मिलकर मिट्टी खोदने गई थी। मिट्टी खोदने के बाद मनीष नहर में नहाने लगा। बताते है कि मनीष नहर को पार कर रहा था।

बीच नहर में पहुंचा तभी मनीष डूबने लगा। मनीष को डूबता देख यशोदा ने भी छलांग लगा दी। चीख की आवाज सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने नहर में कूद कर भाई-बहन को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि यशोदा जिला अस्पताल में भर्ती है।

किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान कासौन नगेन्द्र कुमार ने बताया कि कासौन नहर में नहाते समय किशोर मनीष की डूबने से मौत हो गई जबकि बहन यशोदा उसे बचाने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें