फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी, जोड़ने पहुंची टीम का विरोध

Wed, 29 Oct 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 27 मोहल्ला भरतवाल में केबल जोड़ने का विरोध करते लोग। स्रोत पाठक
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला भरतवाल स्थित हरिहर मंदिर के समीप बुधवार की सुबह 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने के बाद केबल जोड़ने पहुंची विद्युत निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। मोहल्ले लोग के बल के नीचे जाल लगवाने की मांग कर रहे थे। निगम के अधिकारियों के समझाने के बाद करीब आठ घंटे बाद केबल जोड़ी जा सकी।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड शहरी क्षेत्र के उपकेंद्र सिविल लाइन से पोषित शहर के देवी रोड, मोहल्ला भरतवाल स्थित हरिहर मंदिर के समीप बुधवार की सुबह करीब 3.30 बजे 11 हजार वोल्ट विद्युत केबल की चपेट में बंदर के आ जाने से केबल टूटकर गली में गिर गई। केबल टूटने से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने के बाद विद्युत निगम की टीम केबल जोड़ने पहुंची, तो उसे मोहल्ले के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ गया।
मोहल्ले के लोगों ने केबल जोड़े जाने का विरोध किया। लोगों का कहना है कि मोहल्ला अग्रवाल घनी आबादी क्षेत्र है, मोहल्ले के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरने से खतरा बना रहता है। मोहल्ले में दिनभर लोगों का आना-जाना रहता है, लोग अपने घरों के बाहर बैठते हैं। केबल यदि दिन में टूटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मोहल्ले के लोग केबल के नीचे जाल लगवाने की मांग कर रहे थे। विरोध की सूचना पर जेई देवी रोड धर्मेंद्र भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। उसके बाद केबल जोड़ी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें