फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन धाम को जगमगाने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
वृंदावन श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर श्रीमद्भागवत मंदिर म एवं हरिदासी राधा प्रसाद स - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। भगवान श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के दिन वृंदावन धाम को जगमगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए श्रीमद्भागवत मंदिर एवं श्री हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा दीपों का वितरण किया जा रहा है। सोमवार से 11000 दीपों का वितरण शुरू किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देवजी महाराज ने की। दीप वितरण प्रारंभ करते हुए महंत सुतीक्षण दास महाराज ने इस 5 अगस्त के दीप को भक्ति के पांच दीप श्री राघवेंद्र सरकार के चरणों में समर्पित करके प्रभु भक्ति का वरदान मांगने का आग्रह किया। महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद ने पांच तत्व एवं पांचों विषयों को इन पांच दीपों के रूप में शुद्ध करके आत्मज्योति को सदैव जागृत करने की प्रेरणा बताया। महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि भागवत मंदिर से लोगों को नई प्रेरणा हमेशा मिलती रहती है और श्री हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट समाज की सेवा में निरंतर अग्रिम भूमिका निभाता रहा है। स्वामी देवानंद एवं स्वामी चंद्रमुनि ने भी विचा ररखे। इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक आचार्य बद्रीश ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें