फतेहाबाद। वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर बृहस्पतिवार को सीएचसी फतेहाबाद में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से 11 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अस्पताल परिसर में नीम, पीपल, जामुन और आम के छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। इस दौरान सीएचसी फतेहाबाद के अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान, वन दरोगा सुधीर कांत, वनरक्षक धर्मेंद्र, वनरक्षक जितेंद्र, सोहन उपस्थित रहे।