फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलग-अलग स्थानों पर 11 लोगों को सांप ने डसा

Thu, 26 Jun 2025 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के जिला अस्पताल में सर्प दंश का ​शिकार महिला का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी ।
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बारिश के बाद सर्पदंश की घटनाएं बढ़ी हैं। 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर सांप ने 11 लोगों को डस लिया। सभी पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में अलग-अलग स्थानों से 11 लोग पहुंचे। इनमें नितिन (20) पुत्र राम भरोसे निवासी दिहारी, शिवम (14) पुत्र इंद्रजीत निवासी कुरामई, अहमद रजा (5) पुत्र अशरफ निवासी धवा गंजडुंडवारा, महेश (22) पुत्र बच्चन सिंह निवासी गांव बहाय दादौं जनपद अलीगढ़, अंशुल (13) पुत्र धीरज निवासी धनसिंह पुर सिढ़पुरा, रहीश (35) पुत्र सादिक निवासी गनेशपुर गंजडुंडवारा, शैलेंद्र (45) पुत्र सुरेंद्र निवासी सोरों गेट,अजीम अहमद (36) पुत्र हनीफ खां निवासी मोहल्ला काजी सहावर और बुधवार को सुनील (32) पुत्र उमेश निवासी कछेला अमांपुर, रोहित (20) पुत्र वीरपाल निवासी दिहारी, अलीगढ़ थाना छर्रा के गांव नगला वीरा निवासी कमलेश (35) पत्नी धर्मेंद्र प्रमुख हैं।सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि अस्पताल पर सर्पदंश के इलाज की व्यवस्था है। पीडि़त लोग बायगीरों के फेर में नहीं पड़ें। समय से मरीज को अस्पताल लेकर आएं जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें