फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला नगर में चेकिंग में मिले 11 लाख, जब्त  

Sun, 08 Jan 2017 12:48 AM IST
कमला नगर में चेकिंग में मिले 11 लाख, जब्त  
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन

विज्ञापन

 विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की चेकिंग लगातार जारी है। कमला नगर में शनिवार रात को फ्लाइंग स्क्वैड और न्यू आगरा पुलिस ने चेकिंग में दो व्यापारियों के स्कूटर की डिकी से 11 लाख रुपये बरामद किए। व्यापारियों के द्वारा रकम से संबंधित कागजात नहीं दिखाए जाने पर रुपये जब्त कर लिए गए। आयकर विभाग को जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन

शनिवार रात तकरीबन नौ बजे फ्लाइंग स्क्वैड और न्यू आगरा पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने दो स्कूटर को रोका। इनमें कमला नगर के एफ ब्लाक निवासी आटा व्यवसायी पवन कुमार जैन के स्कूटर से 3.30 लाख रुपये बरामद हुए। उनसे रुपयों को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी सत्येंद्र पाठक के स्कूटर को चेक किया तो उसकी डिकी में 7.63 लाख रुपये रखे मिले। वह भी रकम से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। इंस्पेक्टर ने बताया कि रकम को जब्त कर लिया गया है। व्यापारियों से कागजात दिखाने के लिए बोला गया है। रविवार को आयकर विभाग की टीम को बुलाकर दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। अगर, व्यापारी दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। रकम में दो हजार और 500 रुपये के नए नोट शामिल हैं। व्यापारियों से यह भी पूछा जा सकता है कि नए नोट कहां से आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें