फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फुटवियर कारोबारी के गोदाम से 11 लाख की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर; सीसीटीवी तोड़ दिया

Thu, 05 Feb 2026 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना नाई की मंडी के धाकरान क्षेत्र से फुटवियर कारोबारी के गोदाम से 11 लाख की चोरी कर ली गई। चोर छत के रास्ते घुसे थे। इस दौरान चोरों ने सीसीटीवी भी क्षतिग्रस्त कर दिए। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड पर एक फुटवियर फर्म की गोदाम से चोरों ने 11 लाख रुपये चुरा लिए। छत के रास्ते घुसकर वारदात की गई। सुबह दुकान खोलने पर पीड़ित को जानकारी हुई। थाना नाई की मंडी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कमला नगर निवासी वासदेव मूलचंदानी की एमजी रोड के धाकरान क्रॉसिंग पर चिराग फुटकेयर नाम से फर्म है। दुकान में ऑफिस और गाेदाम दोनों है। वासदेव मूलचंदानी ने बताया कि 31 जनवरी की रात दुकान बंद हुई थी। 2 फरवरी की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त और गल्ले के ताले टूटे मिले।

देखने पर पता चला कि चोर छत के रास्ते दुकान के अंदर घुसे थे। गल्ले में रखे करीब 11 लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें