आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के आवास के निकट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेंटर फॉर एंबीशन के निदेशक डॉ. अमित सिंह ने आगरा कॉलेज में गेस्ट हाउस निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम की उपस्थिति में सौंपा गया। डॉ. अमित ने कहा कि गेस्ट हाउस निर्माण के दौरान यदि अतिरिक्त व्यय की आवश्यकता पड़ी तो वे भविष्य में भी सहयोग करते रहेंगे। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में लंबे समय से गेस्ट हाउस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिससे विशिष्ट अतिथियों और परीक्षा संबंधी कार्यों से जुड़े आगंतुकों के ठहराव की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी।