फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दुल्हन जैसी सजीं तुलसी... और दूल्हा बने शालिग्राम, 351 रामभक्तों ने कन्यादान कर भेंट किए उपहार

Sun, 29 Sep 2024 10:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में दुल्हन जैसी सजीं तुलसी और शालिग्राम दूल्हा बने। 351 रामभक्तों ने कन्यादान कर उपहार भेंट किए। 
विज्ञापन
दुल्हन जैसी सजीं तुलसी... और दूल्हा बने शालिग्राम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कांच और केले के पत्तों से सजा मंडप, गेंदा के फूलों की महक और चौकी पर विराजमान तुलसी और शालिग्राम। आदिशंकर वेद विद्या संस्थान से पधारे 11 बटुकों ने मंत्रों का उच्चारण किया तो विवाह की रस्में शुरू हो गईं। लाल चुनरियां ओढ़े सीता स्वरूपा तुलसी माता और श्रीराम स्वरूप दूल्हा बने शालिग्राम के विवाह में सैकड़ों रामभक्त शामिल हुए।

विज्ञापन


जनकपुरी में रविवार को श्रीकृष्ण गोशाला में विवाह संपन्न कराया गया। श्रीराम और उनके अनुज जनक आवास से श्रीकृष्ण गोशाला तक ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे। पिता जनक व माता सुनयना माता तुलसी को दुल्हन रूप में सजाकर लाए। फेरे होने पर मिथिला की सखियों ने बधाइयां व मंगलगीत गाए। 

दुल्हन जैसी सजीं तुलसी... और दूल्हा बने शालिग्राम - फोटो : संवाद
लखनऊ से आए 21 ब्राह्मणों ने पूजा प्रभारी आचार्य राहुल रावत के साथ विवाह की रस्में कराईं। रामलीला कमेटी के पुरोहित देव प्रकाश प्रचेता, राहुल पवार, दीपक पुंडीर, संजय अग्रवाल, मनोज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

351 रामभक्तों ने कन्यादान कर भेंट किए उपहार - फोटो : संवाद

सोने-चांदी की हुई बरसात

राजा जनक व रानी सुनयना संग श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर कन्यादान का लाभ लिया। 351 रामभक्तों ने सोने-चांदी के आभूषणों की बरसात कर दी। कन्यादान में चांदी के बर्तन भी दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें