फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले के 1030 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सत्र 2026 के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में इस बार आगरा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले में कुल 1030 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 जनवरी से 10 फरवरी तक संचालित की गई।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि इस सत्र में बालक वर्ग में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर तथा बालिका वर्ग में अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर श्रेणियों में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 1030 पंजीकरण में से 898 बालक वर्ग और 132 बालिका वर्ग से हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कुल 634 रजिस्ट्रेशन हुए थे, जिनमें 543 बालक और 100 बालिकाएं शामिल थीं।
उन्होंने कहा कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बालिका वर्ग में खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी महिला क्रिकेट के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें