फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सामूहिक विवाह समारोह में 103 जोड़े बने जीवनसाथी

विज्ञापन
सामूहिक विवाह
विज्ञापन
सैंया। ब्लाॅक के संकल्प मैरिज होम और जगनेर की दुर्गा वाटिका में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 103 युवक-युवती परिणय सूत्र में बंधे। नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन




सम्मेलन में सैंया के 48 खेरागढ़ के 27 और जगनेर के 28 जोड़े पहुंचे। मंत्रोच्चार से उनका विवाह कराया गया। विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सैंया में सांसद प्रतिनिधि अनिल चाहर, प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकांत त्यागी, बीडीओ जयकिशन दोहरे, शैलेंद्र कसाना, पूर्व मंडल अध्यक्ष उदयभान सिंह त्यागी और एडीओ पंचायत विनय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

जगनेर में डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव, ब्लॉक प्रतिनिधि पदम सिंह, मंडल अध्यक्ष लवलेश, जेई तेज प्रताप सिंह, एडिओ पंचायत महेंद्र कुमार, आईएसबी सकील अहमद और समाज कल्याण देवेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें