फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने भाजयुमो नेता को निशाना बनाया

Thu, 16 May 2019 09:53 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन
थाना किशनी क्षेत्र के मोहल्ला हवेली निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विक्रांत चौहान मंगलवार को किसी काम से शहर आए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे वह रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मदेव मंदिर के पास खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहे थे। पीड़ित के अनुसार तभी करहल चौराहे की ओर से एक बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने झपट्टा मारकर गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। जब तक विक्रांत कुछ समझ पाता लुटेरे तेजी से भांवत चौराहा की ओर चले गए। युवक ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वह कुछ देर में आंखों से ओझल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द लुटेरों का पता लगाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


बाइकर्स गैंग का आतंक, दहशत में लोग
मैनपुरी। जिले में बाइकर्स गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन कोई न कोई इनका शिकार हो रहा है। कहीं चेन और मोबाइल लूटा जा रहा है तो कहीं गोली मारकर लूट की वारदात अंजाम दी जा रही है। इसके चलते जनता में भय व्याप्त है। इन दिनों शहर के देवी रोड पर भी बाइकर्स गैंग का आतंक है। बीते कुछ दिनों में तीन युवकों के मोबाइल छीने जा चुके हैं। एक युवती से बैग छीनने की कोशिश भी की गई है।
विज्ञापन


-एक मई को भोगांव क्षेत्र से लौट रहे नगला मंगी जनपद एटा निवासी रंजीत सिंह व उनकी मां से लुटेरों ने नकदी और जेवर लूट लिए थे।
- पांच मई को बेवर के गांव जोगा निवासी ई-रिक्शा चालक राघवेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर नकदी लूट व मोबाइल लूट की गई थी।
- पांच मई के दिन ही शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भागपुर निवासी संदेश कुमार को लुटेरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पत्नी से जेवर और नकदी लूट कर ली थी।
-10 मई को गांव डांडेहार निवासी हरिओम और उनकी ताई से नकदी व मोबाइल लूट की वारदात अंजाम दी गई।
-10 मई को बेवर के बझेरा पुल के पास दंपती के साथ लूट हुई।
-11 मई को नगला गिरधानी निवासी शिक्षक वीरपाल सिंह व पत्नी से लूट के साथ लूट की वारदात हुई।
-11 मई को असफपुर निवासी एक व्यापारी के साथ चेन लूट की वारदात हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें