फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बताकर व्यापारी को रोका, लूट लिए ढाई लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महानगर की भार्गव गली (घीया मंडी) के पास दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने खुद को पुलिस वाला बताकर सादाबाद के घुंघरू व्यापारी को रोका और ढाई लाख रुपये लूट लिए। सरेबाजार हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह चांदी लेने के लिए मथुरा आया था।
विज्ञापन

सादाबाद (हाथरस) के गढ़ा अंता निवासी तुलसी पुत्र प्रमोद घुंघरू बनाने का काम करते हैं। सोमवार को वह घुंघरू बनाने के लिए चांदी लेने मथुरा आए थे। घीयामंडी में भार्गव गली के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक सवार चार लोगों ने रोक लिया। यह सभी खुद को पुलिस वाला बता रहे थे। व्यापारी से कहा कि उसके बैग में तमंचा है तलाशी लेनी है। तलाशी लेने के नाम पर व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूट लिए। बदमाश दो बाइक पर सवार होकर भरतपुरगेट की तरफ भाग गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। सीओ सिटी विनय सिंह चौहान ने बताया कि लूट टप्पेबाजी की घटना है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली पुलिस पहुंची ढाई घंटे बाद
मथुरा। व्यापारी से हुई लूट पर पुलिस ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची। इससे व्यापारियों में खासी नाराजगी दिखी। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस की ढिलाई से शहर में क्राइम बढ़ रहा है। व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापारी शैलेंद्र और सोनू ने कहा कि सुबह हो या शाम पुलिस गश्त दिखाई तक नहीं देती है। इससे लुटेरों के हौसले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई वारदात, दोपहर में दी सूचना
मथुरा। घुंघरू व्यापारी से लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि सुबह 10:26 पर वारदात हुई है, जबकि दोपहर 1:20 बजे पुलिस को सूचना दी गई है। सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी क्राइम अशोक मीणा और सीओ सिटी विनय सिंह भी पहुंच गए। व्यापारी से पूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें