फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश ने उड़ाया बिजली का फ्यूज

विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala demo
विज्ञापन
मैनपुरी। बेमौसम हुई बारिश ने बिजली का फ्यूज उड़ा दिया। बारिश शुरू होते ही गायब हुई बिजली सुबह ही सुचार हो सकी। रात भर कई क्षेत्रों में अंधेरा छाया। सुबह के समय लाइट नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की रात अचानक बेमौसम बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही जिलेभर में बिजली गायब हो गई। शहर के कई इलाकों में रात एक बजे के बाद आपूर्ति चालू कर दी गई। बड़े इलाके में रात भर अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन


पुरानी मैनपुरी, करहल रोड, आगरा रोड, ज्योंती रोड, खरगजीत नगर, अवध नगर, स्टेशन रोड, छपट्टी, वंशीगौहरा के बड़े हिस्से में रात भर बिजली गुल रही। देहात में ज्योंती, बरनाहल, बिछवां, जागीर, करहल, नौरमई क्षेत्र में रातभर बिजली नहीं आई। शहर केे कई इलाकों में रात एक बजे के बाद बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। कई सब स्टेशनों में पानी भर जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह 10 बजे अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति चालू कर दी गई।

बेमौसम बारिश के चलते बिजली आपूर्ति ठप होने से रात में पानी की टंकी भी नहीं भरी जा सकी। पानी की समस्या से निजात पाने के लिए गुरुवार की सुबह लोग हैंडपंपों पर काफी देर तक लाइनों में लगे रहे। बिजली आपूर्ति चालू होने पर घरों में दैनिक कार्यों के लिए पानी का उपयोग किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें