फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य पकड़े

विज्ञापन
डेमो - फोटो : self
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। चोरी की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत वृंदावन पुलिस व सर्विलांस टीम ने प्रमुख मंदिरों के आसपास से मोबाइल फोन चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना वृंदावन पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा 27 मार्च को मुखबिर की सूचना पर रात करीब पौने नौ बजे सुनरख कट के समीप से प्रवीण कुमार (24) पुत्र जल सिंह निवासी पसोपा थाना डीग, सद्दाम हुसैन (20) पुत्र बसीर निवासी ब्लॉक 45 दूसरी मंजिल काशीराम कालोनी तथा देवप्रसाद उर्फ लाला (20) पुत्र जुगल किशोर निवासी किशोरपुरा, वृंदावन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों के कब्जे से चोरी के 9 स्मार्ट मोबाइल फोन, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वृंदावन संजीव कुमार दुबे, उप निरीक्षक पविंद्र कुमार व आशीष कुमार, कांस्टेबल दीपाकुंर त्यागी, सर्विलांस सैल के हैड कांस्टेबल कृष्णा चौधरी व कांस्टेबल सुमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें