फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिचकोलों से नहीं मिली निजात, गड्ढों ने किया सफर दुश्वार

विज्ञापन
नाले में गिरी पिकअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। लोकसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे सियासी हलचल बढ़ रही है, वैसे-वैसे मतदाता भी समस्याओं पर चर्चा करने लगे हैं। जिले में सड़कों की बदहाली का मुद्दा किसी से छिपा नहीं है। लोगों में सड़कों की दुर्दशा को लेकर खासा रोष है। मंगलवार को अमर उजाला टीम ने जगह-जगह लोगों से बात की, तो सड़कों के जर्जर हाल का मुद्दा जुबां पर आया। पेश है एटा से बशु जैन की रिपोर्ट...
विज्ञापन

सड़कों का हाल सुधारने का सुध नहीं
स्थान: जलेसर अड्डा
समय: दोपहर 12:30 बजे
जिले में सड़कों की दुर्दशा बढ़ रही है। आलम यह है कि आए दिन लोग बदहाल सड़कों के चलते हादसों के शिकार हो रहे हैं। किसी भी सांसद ने आज तक सड़कों का हाल सुधारने की सुध नहीं ली। इस बार उसे चुनेंगे जो सुरक्षित सफर का भरोसा दिलाएगा। गुलेश कुमार, रमेश चंद्र, उमेश राठौर, अतुल ठाकुर, महेंद्र सिंह, विक्रांत गुप्ता, शंभू कश्यप मौजूद रहे।
गड्ढों से निजात दिलाने वाला हो सांसद
स्थान: तहसील सदर के बाहर
समय: दोपहर 01:00 बजे
तहसील सदर के बाहर चर्चा चली कि सड़कों में गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं। सांसद ऐसा हो जो गड्ढों से मुक्ति दिलाए। शहर में सड़कों का हाल बदतर हो चला है। जगह-जगह बदहाली लोगों की दिक्कत बढ़ा रही है। इस मौके पर शैलेष सक्सेना, नीतू सक्सेना, शेर सिंह यादव, संजय कौशल, सुरजीत प्रताप सिंह, मुकेश राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाईवे निर्माण को मिले रफ्तार
स्थान: जीटी रोड स्थित कार्यालय
समय: दोपहर 01:30 बजे
एटा से अलीगढ़ और कानपुर जाने के लिए हाईवे का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन काम की रफ्तार बहुत धीमी है। सड़क में गड्ढों की भरमार है कि एक घंटे का सफर तीन घंटे में तय होता है। हाईवे निर्माण को रफ्तार देने के लिए भी नेताओं ने कोई पहल नहीं की। गजेंद्र चौहान, सुनील सोलंकी, देवेंद्र चौहान, संजय सोलंकी, भूपेंद्र चौहान, शत्रुधभन चौहान, अमित राठौर, सुधीर राघव, विक्की चौहान, गौरव चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें