फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला गैंग ने स्वर्णकार की दुकान से उड़ाया गहनों का डिब्बा, छह पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठफोरी। सिरसागंज थाना क्षेत्र के चौकी बाबा की शाला स्थित ग्राम कठफोरी में एक स्वर्णकार की दुकान से महिलाओं के एक गैंग ने सोने के गहनों का डिब्बा इतनी चालाकी से गायब किया कि स्वर्णकार को पता भी नहीं चल सका।
विज्ञापन


नगला खुशहाल भदान के निवासी पप्पू की दुकान कठफोरी में हाईवे पर ओम सतगुरु ज्वैलर्स के नाम से है। दोपहर में सात महिलाएं एक साथ उनकी दुकान पर आईं जिससे से एक महिला ने उनसे कान की बाली खरीदी और स्वर्णकार को कान में खुद ही बाली पहनाने को कहा।

जब पप्पू उस महिला के कान में बाली पहनाने लगा तो इसी दौरान एक महिला ने चालाकी से काउंटर के अंदर रखा गहनों का डिब्बा उठा लिया और तुरंत दूसरी बाली के पैसे देकर दुकान से चली गईं दुकानदार पप्पू ने जब काउंटर के पास से गहनों का डिब्बा गायब देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


डिब्बे में चांदी की पायल और सोने की अंगूठी थी। उसने तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी और खुद भी आसपास के लोगों को लेकर महिलाओं की तलाश में निकल गया। खोजबीन कर कुछ ही देर में पुलिस ने स्वर्णकार की मदद से 6 महिलाओं को हिरासत में ले लिया लेकिन जिस महिला पर गहनों का डिब्बा था उसको पुलिस नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें