फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान निकलती उससे पहले ही पहुंच गई यूपी-100

विज्ञापन
जान निकलती उससे पहले ही पहुंच गई यूपी-100 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। यूपी-100 का गठन जिस उद्देश्य को लेकर किया गया था, वह पूरा होता नजर आ रहा है। सोमवार को जिस तत्परता से यूपी-100 पुलिस ने एक युवक की जान बचाई वह काबिले तारीफ था। युवक फंदे पर झूल रहा था और यूपी-100 ने पहुंचते ही दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतार लिया। आनन फानन युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से युवक को
विज्ञापन

मामला थाना कोतवाली देहात के गांव नगला श्रीकरा का है। गांव निवासी नेम सिंह पुत्र हरीलाल सोमवार शाम अपने घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान उसकी किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई। इस पर नेम सिंह ने घर के एक कमरे जाकर खुद को बंद कर लिया। परिजनों के बार बार कहने पर भी वह दरवाजा नहीं खोल रहा था। इससे घबराए परिजनों ने जब किसी तरह अंदर झांक कर देखा तो वह फांसी का फंदा बना रहा था। इससे घबरा कर परिजनों ने चीख पुकार शुरू कर दी। नेम सिंह की पत्नी ने तत्काल सूचना यूपी-100 पर दी। सूचना के करीब दस मिनट के अंदर यूपी-100 की पीआरवी 1947 पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्हें घटनाक्रम समझते देर न लगी और उन्होंने तत्काल दरवाजा तोड़ दिया। लेकिन तब तक नेम सिंह फांसी पर लटक चुका था। पुलिस कर्मियों ने आनन फानन उसे फंदे से उतारा और अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार कर आगरा के लिए रेफर कर दिया। पुलिस की इस तत्परता पर आसपास के लोगों ने यूपी-100 और उसके कर्मियों की सराहना की।
दस मिनट के अंदर पहुंची पीआरवी-1947
जनपद की यूपी-100 की पीआरवी-1947 पर तैनात पुलिस कर्मी प्रेमशंकर, दम्मीलाल और अमित कुमार ने बताया कि उनके पास जब लखनऊ से संबंधित घटना की सूचना आई तब वह अपने प्वाइंट पर थे। सूचना मिलते ही वह तत्काल नगला श्रीकरा के लिए निकल गए। बताया कि यूपी-100 रिस्पांस टाइम के लिए ही जानी जाती है। सभी का यही प्रयास रहता है कि जल्द से जल्द घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ितों तक मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

हाल में हुए मामले
- थाना बागवाला क्षेत्र में माह दिसंबर में सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवारों को युपी 100 ने समय से अस्पताल पहुंचाया था।
- कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग को झगड़े के दौरान गोली लग गई थी, सूचना पर पहुंची युपी 100 ने उसे भी समय से अस्पताल पहुंचा कर जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें