फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन के लिए छात्र-छात्रा प्रशिक्षित होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र प्राप्त होने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दैवी आपदाओं से निपटने के लिए शासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसकी जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग को भी सौंपी गई है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस को आपद प्रबंधन के संबंध में पत्र भेजा। निदेशक द्वारा डीआईओएस को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सभी माध्यमिक हाईस्कूल तथा इंटर कॉलेजों में प्राथमिकता के साथ आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण की तैयारियां की जाएं।
विज्ञापन


निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद डीआईओएस ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। सभी प्रधानाचार्य अग्निशमन अधिकारी से संपर्क कर कॉलेजों में फायर फाइटर्स का छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करें। कक्षाओं में फायर संबंधी व्याख्यान कराए जाएं। जनपद के प्रत्येक विद्यालय में आपदा प्रबंधन को लेकर निबंध प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाए। कॉलेजों में सहायक भवन निर्माण के लिए कम से कम संभावित आपदा वाले स्थान का चयन किया जाए।

तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट
मैनपुरी। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर तीन दिन के अंदर उनके कार्यालय को सूचना उपलब्ध कराई जाए। लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें