फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल लिव इन रिलेशन के बाद भी नहीं मिले दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ढाई साल लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद भी एटा की युवती और मैनपुरी के युवक के दिल नहीं मिल सके। आज युवक की बारात जानी है, वहीं युवती पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगा रही है। रविवार को पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने बुलाकर बातचीत शुरू की।
विज्ञापन


जनपद एटा की रहने वाली एक युवती को मैनपुरी के रहने वाले युवक से प्यार हो गया। ढाई साल दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे, फिर भी दोनों के दिल नहीं मिला सका। कुछ दिनों पहले युवक दिल्ली से घर लौट आया और परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। पता लगाते हुए शनिवार को युवती सदर कोतवाली पहुंच गई।

उसने महिला हेल्पलाइन से मदद मांगी। बताया कि युवक ढाई साल लिव इन में रहने के बाद अब दूसरी शादी करने जा रहा है। रविवार को उसकी बारात जानी है। इस शादी को रोका जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें