मैनपुरी। अमर उजाला और सेंटर फॉर एंबीशन के सहयोग से नगर के आरसी महिला डिग्री कॉलेज में आओ जानें अपना सामर्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में किस प्रकार से सफलता हासिल की जा सकती है, इसकी जानकारी दी गई।
कचहरी रोड स्थित आरसी महिला डिग्री कॉलेज अमर उजाला और सेंटर फॉर एंबीशन के सहयोग से आयोजित सेमीनार में विशेषज्ञ मोनिका अग्रवाल से छात्राओं ने सवाल किए। अरुण शुक्ला ने छात्राओं के प्रश्रों का जवाब दिया एवं उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में किस प्रकार से बेहतर अंक हासिल किए जा सकते है की जानकारी दी। यहां प्राचार्या डॉ. शैफाली यादव ने भी छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। छात्राओं ने वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाली दिक्कतों को लेकर भी सवाल किए। इस अवसर पर डॉ. अलका पाठक, अंकुर चंदेल, नीरू सिंह, शिवा शर्मा, आकांक्षा पाल, डा. नीलम शाक्या, शिवानी जैन, भाग्य लक्ष्मी आदि लोग मौजूद रहे।