फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ससुराल जाने से किया इंकार, क्षुब्ध पति ने पीया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी (किशनी)। पत्नी ने मायके से घर चलने पर इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध एक व्यक्ति ने जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की। विधूना चौराहा पर युवक के पडे़ होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना करहल क्षेत्र के गांव नगरिया ओहना निवासी अरविंद वाल्मीकि की शादी अप्रैल 2018 को जनपद औरैया के थाना एरवा कटरा निवासी ज्योति के साथ हुुई थी। ज्योति ससुराल में करीब एक माह तक रही इसके बाद पिता उसे मायके ले गए थे।
विज्ञापन


कई बार अरविंद पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया मगर पत्नी तैयार होती तो ससुरालीजन मना कर वापस भेजे देते थे। गुरुवार को भी अरविंद पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया हुआ था। मगर ससुर ने विदा करने की बात करते हुए भगा दिया। पत्नी के साथ न आने से क्षुब्ध युवक ने विधूना चौराहा के पास आकर डाई पी ली। इसके बाद बसैत मार्ग स्थित पुलिया पर लेट गया। हालत बिगड़ता देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें