एटा। पंद्रह दिन पहले हुई वृद्ध महिला सुदामा देवी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे दस हजार रुपये का लेनदेन बताया गया है।
थाना जसरथपुर ने हत्याकांड में शामिल आरोपी विष्णुदयाल उर्फ करू पुत्र मुन्नालाल, ओमप्रकाश उर्फ नब्बू पुत्र ईश्वरदयाल निवासी हरिसिंहपुर और अमीरसिंह पुत्र सौदानसिंह निवासी नगला जई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपियों ने तीन सिंतबर को जसरथपुर क्षेत्र के गांव हरिसिंहपुर निवासी सुदामादेवी की पशु चराते समय हाथ पांव बांधने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि महिला के विष्णु दयाल पर दस हजार रुपये उधार थे। उसे मांगने को लेकर आरोपी महिला से जलन मानने लगा था। इसके चलते ही महिला की गला दबाकर हत्या की गई।