मथुरा। थाना मगोर्रा के गांव नगला बैरू में खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
गांव नगला बैरू निवासी 48 वर्षीय किसान प्रकाश सिंह गांव के जमींदारों के खेत भाड़े पर लेकर खेती करते थे। शनिवार सायं वह खेत पर खाद लगाने गए थे।
इसके बाद घर नहीं लौटे। परिवारीजनों ने खोजबीन की तो खेत पर मृत पाए गए। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई और मगोर्रा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रकाश सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मगोर्रा पुलिस प्रकाश सिंह की मौत हार्ट अटैक से होना मान रही है।