फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पॉलिथीन पर प्रतिबंध का दिखा मिला-जुला असर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पॉलिथीन पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों का असर दिखाई देने लगा है। फिर भी जिले में कुछ लोग पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन



जिला प्रशासन पॉलिथीन पर रोकथाम के लिए जो प्रयास कर रहा है, वह काफी नहीं हैं। वर्तमान में एक तरफ जहां बड़े दुकानदारों ने पॉलिथीन का प्रयोग बंद कर दिया है।


वहीं फल, सब्जी, हथठेला वाले दुकानदार पॉलिथीन का इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि परचून की दुकान और गोलगप्पे वालों के यहां भी पॉलिथीन का प्रयोग की जा रही है।
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि इन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी होगी। तभी जिले में पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से पाबंदी संभव हो सकेगी।


ज्योंति में एसडीएम अशोक कुमार ने मंगलवार को नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया में पॉलिथीन को लेकर छापामार कार्रवाई की। यहां कुछ लोगों से पॉलिथीन भी बरामद हुई।


जिन्होंने भविष्य में इसके इस्तेमाल का भरोसा दिया, तो चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया। एसडीएम ने कहा कि 19 जुलाई से पॉलिथीन पर पाबंदी के लिए अभियान चलाया जाएगा।


भोगांव के नगर के केएल इंटर नेशनल एकेडमी में पर्यावरण रक्षा को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पॉलिथीन का प्रयोग न करने की छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।


पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। मंगलवार को प्रार्थना सभा में प्रबंधक डॉ. पकंज पांडेय ने पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाली दिक्कतों की जानकारी दी।


बच्चों ने शपथ ग्रहण करने के बाद पर्यावरण पर अब नहीं होने देंगे धरती को मैला, मम्मी पापा भैय्या बहना घर से लेकर जाएंगे अब बाजार में थैला गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



उप प्रधानाचार्य बहुमनी शंकर, आशुतोष पांडेय, अंसार कुरैशी, विमलेश कुमार, गौरव दुबे, निशांत पांडेय, पियूष शाक्य, अभिषेक कुमार, दीपांशी सक्सेना, मोहिनी दुबे, प्रियंका ज्योति, सुजाता, रीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें