मथुरा। बच्चों के टीकाकरण अभियान में चौमुहां, नौहझील, वृंदावन और छाता ब्लॉक की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इन ब्लॉक अंतर्गत टीकाकरण की प्रगति जनपद की औसतन टीकाकरण से बहुत पीछे हैं।
डब्लूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक महिला जिला अस्पताल में भी टीकाकरण को लेकर घोर लापरवाही बरती जा रही है। इन स्थितियों पर संबंधित प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई है।
सीएमओ शेर सिंह ने जनपद में टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। प्रदेश स्तर पर पिछड़ रहे मथुरा जनपद में तमाम प्रयासों के बावजूद टीकाकरण में उम्मीद के मुताबिक सुधार नहीं हो रहा है।
डब्लूएचओ की वर्तमान के मुताबिक जिले के 10 ब्लॉक में से चार ब्लॉक चौमुहां, नौहझील, वृंदावन और छाता को चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो उपकेंद्र भी चिन्हित किए हैं, जहां की स्थिति बेहद खराब है। इसमें दौलतपुर, नेहरा, सहार, भरनाकला, तुमोला, शाहपुर, ओल, छडग़ांव, देवसेरस, पानीगांव, भदनवार, बसौती, जुनसुटी, हाथिया, हुलवाना, कोसी नगर, ओहवा, सुरीर, गौसना, राया सहित मथुरा नगर में हैजा अस्पताल, लक्ष्मीनगर, वृंदावन का टेवी आटस, आईडीएच शामिल हैं। इन्हें सुधार के लिए चेतावनी दी गई है।
डब्लूएचओ रिपोर्ट में महिला जिला अस्पताल में टीकाकरण जन्म के एक दिन किए जाने पर नाराजगी जताई है। इस दौरान टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. देवेंद्र सहित सभी प्रभारी मौजूद रहे।