फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 24 चिकित्सक महीनों से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले के 24 चिकित्सक लंबे समय से लापता हैं। इन्होंने अनुपस्थित रहने का कारण भी सीएमओ को नहीं बताया है। प्रमुख सचिव तक यह बात पहुंचने के बाद डीएम ने सीएमओ को संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह भ्रमण पर आए जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद को शिकायत मिली थी कि जनपद के अनेक चिकित्सक बगैर अनुमति के लापता हैं, जो घर बैठे ही वेतन पा रहे हैं। साथ ही इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं भी बिगड़ रही हैं। इस शिकायत की जांच पड़ताल के बाद जनपद में 24 चिकित्सकों के नाम सामने आए हैं, जो महीनों से ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र द्वारा इन सभी अनुपस्थित चिकित्सकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए सीएमओ को आदेशित किया है। सीएमओ कार्यालय में डीएम के आदेश के पहुंचते ही चिकित्सकों में खलबली है।

अब तक इस पूरे मामले पर पर्दा डाले सीएमओ आफिस अब ऐसे चिकित्सकों के बचाव के रास्ते तलाशने में जुट गया है। हालांकि डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि अब मेडिकल पर बताने वाले चिकित्सकों की मेडिकल जांच बोर्ड से कराई जाएगी। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि ऐसे चिकित्सकों का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा। इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए सीएमओ शेरसिंह को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें