फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 घंटे तक चली पंचायत, वर पक्ष ने लौटाया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना के गांव नगला हरीसिंह से मंडप के दौरान दूल्हा भागने के मामले में दोनों पक्षों में थाने में सुलह हो गई है। 30 घंटे से अधिक समय तक पंचायत होने के बाद वर पक्ष द्वारा कन्या पक्ष के खर्चे का भुगतान एवं कन्या पक्ष द्वारा वर पक्ष का चढ़ावा लौटाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

नगला हरीसिंह निवासी डोरीलाल की पुत्री की बरात थाना नारखी के गांव आसलपुर से 28 जून की शाम को आई थी। परिवार में शादी की रस्मों के दौरान मंगल गान चल रहे थे। इस दौरान बरातियों का जोरदार स्वागत किया गया। 29 जून की सुबह मंडप की रस्म के दौरान दूल्हा शशिकांत पुत्र कायम सिंह दोस्तों के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन


दूल्हे के गायब होने की सूचना से दुल्हन के परिजनों में हड़कंप मच गया। वर पक्ष के साथ कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे को तलाशने का प्रयास किया लेकिन दूल्हे को कोई पता नहीं लगा। कन्या पक्ष ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया। थाने में शुक्रवार को दोनों पक्षों में पंचायत शुरू हुई। शनिवार तक चली पंचायत में तय हुआ कि कन्या पक्ष का खर्चा वर पक्ष को देना होगा। वहीं वर पक्ष द्वारा दिए गए सामान को कन्या पक्ष लौटाएगा।
विज्ञापन


थाने में दोनों पक्षों में वार्ता होने के साथ राजीनामा लिखकर दे दिया। वहीं शादी न होने पर दुल्हन आज भी मेंहदी लगाए उदास बैठी रही। लोगों की एक गलती से उसका सपना टूट गया। कन्या के पिता ने कहा कि अब पुत्री के लिए किसी अच्छे घर एवं वर की तलाश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें