फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के अंतर्गत वराहघाट में किराए के मकान में रह रहे युवक का शव शनिवार की रात कमरे में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


थाना सुरीर निवासी सीताराम (24) पिछले दो माह से वृंदावन के वराहघाट निवासी राजू सैनी के मकान में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। शनिवार की शाम मकान में रहने वाली एक अन्य महिला किराएदार ने सीताराम का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा।

महिला ने इसकी जानकारी पहले राजू सैनी को दी। राजू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में पता चला है कि सीताराम का शुक्रवार को उसके परिवार से विवाद हुआ था। इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें