फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ी जाति के युवक, युवतियों के लिए मुफ्त कंप्यूटर कोर्स

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। पिछड़ी जाति के बेरोजगार युवक युवतियों को ओ लेवल कंप्यूटर का प्रशिक्षण पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा मुफ्त दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये या इससे कम होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
विज्ञापन


पिछड़ी जाति के युवक और युवतियों को ओ लेवल का कम्प्यूटर प्रशिक्षण मुफ्त दिया जाएगा। इसके लिए इंटरमीडिएट तक की शिक्षा अनिवार्य है। प्रशिक्षण हासिल करने वाले की आयु सीमा 35 वर्ष से अधिक न हो। वह किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो और जनपद का रहने वाला हो।

इस योजना का लाभ हासिल करने के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की पर्ची, आय, जाति व शैक्षिक अभिलेखों की हार्ड कापी अंतिम तिथि की शाम पांच बजे तक राजीव भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें