फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण धूप पर परेशान हुए रेल यात्री

विज्ञापन
भीषण धूप पर परेशान हुए रेल यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

कासगंज-मथुरा रेल लाइन के प्वाइंट में खराबी को सही करने के लिए रेलवे ने दो घंटे का ब्लाक लिया, लेकिन निर्धारित ब्लाक समय में काम पूरा नहीं हो सका। एक घंटा से अधिक समय लग गया। ब्लाक के कारण आउटर पर ही ट्रेेनें रोकी गईं। इससे यात्रियों को असुविधा हो गई। चिलचिलाती धूप में यात्री अपना सामान उठाकर गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

कासगंज-मथुरा रेल लाइन पर प्वाइंट नंबर 204-ए को सही करने के लिए 9 से 11 बजे तक का ब्लाक लिया गया था, लेकिन यह कार्य निर्धारित समय में पूरा नहीं हो पाया। एक घंटे से अधिक समय तक प्वाइंट पर काम चलता रहा। इस दौरान मथुरा से आने वाली ट्रेन संख्या 55342 सबसे पहले आउटर पर रोकी गई। इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 55339 मथुरा के लिए निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से रवाना हुई। ट्रेन संख्या (55355) 25 मिनट विलंब से बरेली के लिए रवाना हुई। यात्रियों को परेशानियां हुई। सबसे ज्यादा परेशानी आउटर पर रोकी गई ट्रेन के यात्रियों को हुई। यात्री काफी दूरी तक अपना सामान लटकाए गंतव्य की ओर रवाना हुए। न किसी को सामान रखने के लिए वाहन मिला और न ही कुली मिल सका। यात्री रिंकू दीक्षित ने बताया कि इस तरह से ट्रेनों को रोकना गलत है। धूप में तमाम यात्री परेशान हुए हैं। वहीं वृद्ध महिला यात्री रामकली ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की। इसी तरह रेल यात्री नैने, आरिफ ने भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें