फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में टक्कर मारकर 55 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन
एटा। बीयर ठेका के सेल्समैन को टक्कर मारकर बदमाश 55 हजार रुपये लूटकर ले गए। पीड़ित ने थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना मलावन क्षेत्र के गांव छछैना निवासी आशीष कुमार पुत्र दिनेश चंद्र आसपुर स्थित बीयर के ठेका पर सेल्समैन है।
विज्ञापन


देर शाम वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी आसपुर चौराहा के समीप अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक मे टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर गया और बदमाश उसके पास थैला में रखी 55 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। सड़क पर गिरकर घायल सेल्समैन को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाना मलावन में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी मलावन ने बताया कि सेल्समैन घर लौट रहा था। तभी उसका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उसका थैला चोरी हो गया । लूट की घटना नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें