फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में 1768 लोगों को कुतों ने काटा

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। कुत्ते के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। खुद डाक्टर हैरान हैं कि इतने लोग रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। मई महीने में ही 3536 वैक्सीन लगाई गईं हैं। 1768 लोगों को इंजेक्शन लगाए गए हैं। जबकि तमाम ने प्राइवेट अस्पताल में भी इंजेक्शन लगवाए होंगे।
विज्ञापन


मथुरा में आवारा कुत्तों का हमला लगातार बढ़ रहा है। मई माह में जो वैक्सीन देने का आंकड़ा है उसे देखकर खुद डाक्टर हैरान हैं। जिला अस्पताल के डाक्टर वाईपी जोशी का कहना है कि कभी एक महीने में इतने लोग कुत्ते काटे का इंजेक्शन लगवाने नहीं आए। लेकिन इस बार संख्या तेजी के साथ बढ़ी है। वैक्सीन का कोटा भी बढ़वाना पड़ रहा है। कुत्तों ने बच्चों पर ज्यादा हमला किया है। मांट, नौहझील, बलदेव, फरह, कोसीकलां से लोग इंजेक्शन लगवाने के लिए ज्यादा पहुंच रहे हैं।

वृंदावन के सौ शैया अस्पताल में इंजेक्शन खत्म, 60 लोग वापस
मथुरा। वृंदावन के सौ शैया अस्पताल में कुत्ते काटे के इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। शुक्रवार को इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे 60 लोग वापस हो गए हैं। डाक्टरों का कहना है कि मांग भेजी गई है। इंजेक्शन आने में सप्ताह भर का वक्त लग जाएगा। वृंदावन के अस्पताल में कल से इंजेक्शन नहीं है। शुक्रवार को मांग पत्र मुख्यालय को भेजा गया है। डाक्टरों का कहना है कि मथुरा के साथ ही आसपास के जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें