फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर मकान का बैनामा कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार को एसएसपी से मिली एक वृद्वा ने कुछ लोगो पर धोखाधडी कर मकान का बैनामा करा जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने इस संबंध में जांच के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की बात कही है।
विज्ञापन


सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची कमलेश देवी पत्नी श्रीकिशन निवासी नगला बीच थाना नारखी के अनुसार नगला बीच निवासी एक महिला व उसका पति उसे वृद्वावस्था पेंशन दिलाने के बहाने से घर से बुला कर ले गए। जहां उससे खाली स्टाम्प पेपर पर अंगूठा लगवा कर आईडी व फोटो ले लिए।

कमलेश का आरोप है कि आरोपियों ने पेंशन दिलाने के बहाने उसके मकान का बैनामा करा लिया। जानकारी होने पर इसकी शिकायत सिविल जज जुनियर डिवीजन में की गई जो विचाराधीन है। एसएसपी से मिली वृद्वा ने विपक्षियों पर थाना नारखी पुलिस की शह से मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने इस मामले मे आवश्यक जांच कराने व कार्यवाही का बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें