फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस बांग्लादेशी, रोहिंग्या मुसलमानों को भेजा जेल

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे पुलिस ने सराय आजमाबाद मुहल्ले से गुरुवार की रात पकड़े 24 बंग्लादेशी और रोहिग्यां मुसलमानों को जेल भेज दिया है। इनके पास भारत में रहने का कोई दस्तावेज नहीं है। यह अवैध रूप से बस्ती बसाकर रह रहे थे। वहीं पुलिस ने मथुरा में रह रहे दूसरे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की भी पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाईवे पुलिस ने 14 विदेशी अधिनियम के तहत इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए बांग्लादेशियों और रोहिंग्या पर देश में रहने के कोई कागजात नहीं मिले। पुलिस के आला अफसरों से इन सभी ने पूरी जानकारी जुटाई और पूछताछ भी की, लेकिन कुछ खास हासिल नहीं हो सका। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए 24 में 13 महिलाएं और 11 पुरुष हैं। यह सभी बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं। इन सभी से आगरा एटीएस ने पूछताछ की है।

इन्हें भेजा गया जेल
उसाइन, बिलाल हुसैन, समीम, शरीफ, इमोन, आफताब, आरिफ, अमानुतुल्ला, शहीदुल, अमीन, नूरबसर, कमल हुसैन, शरीफा, बुलबुली, पारु, मुक्का, तसलीम, रेनू, मीराना, सुल्ताना, रेशमा, नजमा, जमीना और शाहिनूर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें