फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मूर्तियां खुद बताएंगी अपना इतिहास

विज्ञापन
मूर्ति। - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। जब आप राजकीय संग्रहालय की गैलरी में लगी मूर्तियां के सामने पहुंचेंगे तो ये मूर्तियां अपना इतिहास खुद बताएंगी। डिजिटल गाइड इन्हें ऑपरेट करेगा। 150 मूर्तियों के डिजिटलाइजेशन का काम शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


राजकीय संग्रहालय की गैलरी में कुषाण काल, गुप्तकाल, बौद्धकाल, मौर्यकाल, शुंग काल सहित कई कालखंड की बेमिसाल मूर्तियां लगी है। इन मूर्तियों को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक संग्रहालय आते हैं। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या अच्छी खासी है।


अब संग्रहालय प्रशासन इन मूर्तियों का डिजिटलाइजेशन कराने जा रहा है। इसमें ऑडियो सिस्टम लगाया जाना है। जब पर्यटक इन मूर्तियों के सामने पहुंचेंगे तो मूर्तियां अपने कालखंड के साथ ही अपना पूरा इतिहास बताएंगी। संग्रहालय के डिप्टी डायरेक्टर डा.एसपी सिंह ने बताया ये कार्य लखनऊ की एक एजेंसी को दिया गया है। कुल 53 लाख की लागत से डिजिटलाइजेशन कराया जाना है। जल्द ही ये कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें