फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया

विज्ञापन
किसान - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मांट स्थित विद्युत एक्सईन कार्यालय का घेराव किया। मौके पर किसानों के खिलाफ की गई बिजली चोरी की रिपोर्ट और समन शुल्क हटाने की मांग की गई। एक्सईएन ने इस मामले में जांच कराने के लिए अधीनस्थों को आदेश दिए हैं। इस मामले में पहले भी भाकियू ने तहसील मांट में धरना-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार और जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांट में जाबरा रोड स्थित बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। जनवरी महीने में ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा गढ़ी हुलासी के 45 किसानों के खिलाफ हुई बिजली चोरी की रिपोर्ट को वापस लेने और किसानों पर लगाए गए समन शुल्क को हटाने की मांग की।

मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि किसानों के सामूहिक कार्यक्रम में जलाई गई बिजली को लेकर एफआईआर कराई गई है। यदि पांच दिन में समस्या का समाधान नहीं किया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। एक्सईएन राजवीर सिंह का कहना है कि बिजली चोरी के मामले की जांच एसडीओ और जेई से कराएंगे, यदि बिल में कोई खराबी होती है तो वह उसे सही कराएंगे। गजेंद्र चौधरी ने बताया किसानो के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को लेकर पहले भी तहसील मांट में धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस मौके पर हाकिम सिंह, देवी सिंह, कन्हैया लाल, लक्ष्मण सिंह, मान सिंह आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें