फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन सवार बदमाशों ने यात्री को लूटा, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
कोतवाली में तहरीर देने पहुंचा विजली मिस्त्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। डेयरी में डयूटी के बाद वैन से घर जा रहे युवक को वैन सवार बदमाशों ने नौसेहरा पुल निकलते ही तमंचा तान कर लूट लिया। विरोध पर मारपीट की और चलती वैन से अरांव रोड पर फेंक कर भाग गए। पीड़ित ने बुधवार को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर
विज्ञापन

जांच शुरू कर दी है।

भर्थना चौराहा निवासी निखिल दीक्षित शिकोहाबाद एटा चौराहा स्थिति कोरियर कंपनी में टीम लीडर के पद पर तैनात है। निखिल ने बताया कि मंगलवार सायं साढ़े सात बजे डयूटी के बाद एटा चौराहे से वैन पर बैठ कर घर जाने लगा। वैन में पहले से चार-पांच लोग बैठे थे। आरोप है कि नौशेहरा पुल निकलते ही वैन में बैठे बदमाशों ने तमंचे निकाल कर सोने की चेन, अंगूठी, पर्स में रखे 2600 रुपये और मोबाइल लूट लिया।

विरोध पर बदमाशों ने तमंचे की बट और लातघूसों से पीट कर घर घायल करने के बाद अरांव रोड पर चलती वैन से फेंक कर फरार हो गए। वारदात के बाद किसी तरह रात में घर पहुंचा और बुधवार सुबह कंपनी कर्मचारियों संग तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें