फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ र्थक रूप से कमजोर दीन मोहम्मद

विज्ञापन
कब्रिस्तान में झोंपड़ी डालकर रह रहा दीन मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवार के साथ कब्रिस्तान में झोंपड़ी डालकर रह रहा दीन मोहम्मद : फोटो
विज्ञापन

जैथरा। विकास खंड के गांव सहोरी निवासी नेत्रहीन दीन मोहम्मद पुत्र तेज खां अपने परिवार के साथ कब्रिस्तान में झोपड़ी डालकर रह रहा है। आर्थिक रुप से कमजोर होने के बाद भी आज तक दीन मोहम्मद को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। जबकि पीड़ित ग्राम प्रधानों से लेकर जिम्मेदारों तक के चक्कर काट काटकर परेशान है। दीन मोहम्मद ने बताया कि झोपड़ी में उसके साथ पत्नी आशिया खातून, दो नावालिग बेटी और चार बेटे रहने के लिए मजबूर है। परिवार के सदस्य मजदूरी कर जीवन यापन करने को मजबूर है। दीन मोहम्मद ने बताया कि वह कई बार आवास के लिए ग्राम प्रधान और ब्लॉक पर चक्कर काट चुका है। मगर उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। दीन मोहम्मद की पत्नी आशिया खातून ने बताया कि कब्रिस्तान में तमाम सर्प है। जिनके डर से बच्चों को कस्बा में दुकानों और लोगों के चबूतरों पर सोने के लिए भेज देती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें