फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरजी को कराया नौका विहार, हुई जय जयकार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर में बुधवार शाम ठाकुरजी को नौका विहार कराया गया। इस दिव्य और मनोहारी दर्शन के लिए देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिव्य मनोरथ में सुबह इस्कॉन मंदिर के आंगन में तीन-चार फुट पानी भरकर प्रतीकात्मक यमुना का स्वरूप दिया गया। इसमें गुलाब, गेंदा, गुल्दावरी, चमेली, मोगरा, आर्किड आदि के फूलों की पंखुड़ियों सहित सुगंधित द्रव्य डाले गए। वहीं फूलों से सुसज्जित नौका रूपी कुंज महल में ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को विराजमान कराया गया और प्रतीकात्मक यमुना में नौका विहार कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि गूंजती रही।

मंदिर की छत से फूलों की वर्षा हुई। संपूर्ण मंदिर प्रांगण जय-जयकार से गूंज उठा। मंदिर परिसर में रंगोली भी बनाई गईं।


इस दिव्य दर्शन का साक्षी बनने के लिए रूस, अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, जर्मनी, सिंगापुर, चीन आदि से आए श्रद्धालु हरे राम-हरे कृष्ण के संकीर्तन के साथ नृत्य कर रहे थे। शाम को ठाकुरजी के समक्ष छप्पन भोग निवेदित किए गए। इस अवसर पर इस्कॉन वृंदावन के प्रेसीडेंट पंचगौड़ा दास, मीडिया प्रभारी रविलोचन, ठाकुरदास भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें