अंमापुर में सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
शाकिर निवासी मोहल्ला कुरैशी ने कस्बे की ही दूसरी बस्ती में रहने वाली प्रेमिका की शादी उसके परिवारीजनों द्वारा दूसरी जगह तय कर देने पर मंगलवार को उसके घर में घुसकर गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया था। वारदात को अंजाम देने के बाद क्षेत्र के ग्राम बीनपुर कला की ओर चला गया। जहां देर रात उसने अपने को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। युवक को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक से पूछतांछ करने के बाद उसके परिवारीजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिवरीजन भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी पहलवान सिंह ने बताया कि प्रेमी युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।