फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम पर पथराव, गार्ड की रायफल छीनकर बकाएदार छुड़ाए

विज्ञापन
राजस्व टीम पर पथराव, गार्ड की रायफल छीनकर बकाएदार छु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

कासगंज/सोरों।
सोरों के ग्राम फतेहपुर आलमपुर में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व वसूल करने गई टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने गार्ड की रायफल छीन ली। इतना ही नहीं ग्रामीण बकाएदारों को भी छुड़ाकर ले गए। पथराव में गार्ड व संग्रह अमीन घायल हो गए। पुलिस ने रायफल बरामद करने के अलावा 13 ग्रामीणों को हिरासत में लिया।
महिला नायब तहसीलदार कीर्ति सिंह संग्रह अमीन प्रेम सिंह, राकेश, उमेश के साथ ग्राम करुआवारा में राजस्व बकाएदार विजेंद्र को हिरासत में लेने के बाद फतेहपुर आलमपुर में कप्तान सिंह व उसके भाई सोरन सिंह से राजस्व वसूली के लिए पहुंचे। जैसे ही टीम उनके घर पर पहुंची परिवार के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने होम गार्ड विनीत की मारपीट कर रायफल छीन ली। जबकि संग्रह अमीन प्रेम सिंह की मारपीट कर दी। इससे दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने दो हजार की नकदी व दो मोबाइल भी छीन लिए। इसी बीच ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने करुआवारा से हिरासत में लिए बकाएदार विजेंद्र को भी छुड़ा लिया। इससे टीम को मौके से भागना पड़ा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने राजपाल के पास से रायफल को बरामद कर लिया। घायल गार्ड, व संग्रह अमीन को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने 13 ग्रामीणों को भी हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार एनराम, तहसीलदार न्यायिक ब्रह्मानंद कठेरिया भी कोतवाली पहुंच गए। नायब तहसीलदार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सरकारी काम में बाधा, मारपीट, लूट आदि की धाराओं में 20 को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से पुलिस ने आठ पुरुष व पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने रायफल बरामद कर ली है। शीघ्र ही शेष आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

भूमि विकास के कर्ज की बसूली को गई थी टीम
कासगंज। नायब तहसीलदार कीर्ति सिंह ग्राम फतेहपुर अहलादपुर में भूमि विकास बैंक के कर्ज की वसूली के लिए गई थी। कप्तान सिंह पर 2.50 लाख तथा उसके भाई 1.75 लाख रुपये बकाया था। जिसे वे अदा नहीं कर रहे थे। आरसी जारी हो जाने के बाद टीम वसूली के लिए गई।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
कासगंज। पुलिस ने राजपाल, चंद्रपाल, धर्म सिंह, विनोद, राजू, वृजभान, वीरपाल, प्यारेलाल, सुनीता, सुमन, पूनम, शर्मीली, योगेश, कप्तान सिंह, बृजेद्र सिंह, रमेश, भोजराज, वीर बती, अशोक, भूरे व 5-7 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम के साथ राजस्व बसूली के लिए गई थी। बकाएदारों के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने टीम पर पथराव करके लूट पाट की। दूसरे गांव से हिरासत में लिए गए बकाएदार को भी छुड़ा लिया। देवेंद्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी कासगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें