मैनपुरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अधिशासी अधिकारी, बीडीओ, एनजीओ मिलकर गरीब, निराश्रित लड़कियों की सामूहिक शादी कराएं। गरीबों के पंजीकरण कराएं। जिनका पंजीकरण हो चुका है उनकी विवाह तिथि तय कर शीघ्र ही विवाह कराएं। यह निर्देश डीएम प्रदीप कुमार ने दिए हैं।
विकास भवन के अंबेडकर सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा 476 का लक्ष्य और धनराशि मिल चुकी है। 476 लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 220 पंजीकरण हुए हैं। ब्लाक मैनपुरी में 50 के सापेक्ष 31 पंजीकरण, कुरावली में 20 के सापेक्ष दो, बेवर में 30 के सापेक्ष 20, सुल्तानगंज में 20 के सापेक्ष 35, जागीर में 20 के सापेक्ष 17, करहल में 20 के सापेक्ष 11, बरनाहल में 15 के सापेक्ष 10 पंजीकरण ही हुए हैं। घिरोर और किशनी ब्लाक में लक्ष्य पूरा हो चुका है। नगर पालिका में 100 के सापेक्ष मात्र 18, नगर पंचायत भोगांव में 50 के सापेक्ष सात पंजीकरण पर डीएम ने नाराजगी जताई। अधिशाषी अधिकारी मैनपुरी एवं भोगांव से स्पष्टीकरण मांगा है। नगर पंचायत कुरावली में 20 के सापेक्ष 12, घिरोर में 20 के सापेक्ष 15, बेवर में 21 के सापेक्ष 13, ज्योति खुड़िया में 10 के सापेक्ष आठ, करहल में 15 के सापेक्ष 13, किशनी में 15 के सापेक्ष 11, कुसमरा में 15 के सापेक्ष नौ पंजीकरण हुए हैं। एडीएम बीराम, प्रभारी सीडीओ सुरेशचंद्र मिश्र, समस्त एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह मौजूद रहे।