फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख रुपये की मांगी रंगदारी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज।गली मीना बाजार क्षेत्र स्थित एक घर में घुसकर मारपीट के बाद चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुनीत गर्ग निवासी गली मीना बाजार के घर में 25 नवंबर 2017 को गली में ही रहने वाले राजीव व अमित घर में घुस आए। आरोपियों ने परिवारीजनों की मारपीट करते हुए गालीगलौज कर दी। आरोपियों ने चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी। धन न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों के आजाने पर आरोपी मौके से भाग गए। उनकी पत्नी अलका गर्ग ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने काई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें