राष्ट्रीय फायर सर्विस खेल में सीएफओ ने जीता गोल्ड मेडल
- फोटो : अमर उजाला
एटा। महाराष्ट्र नागपुर में आयोजित हुई राष्ट्रीय फायर सर्विस गेम्स प्रतियोगिता में सीएफओ ने दो गोल्ड मेडल जीतकर जिले की पुलिस को गौरवान्वित किया है। एसएसपी ने सीएफओ को कार्यालय में बुलाकर गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
58 वर्षीय सीएफओ शिवदयाल शर्मा को नागपुर महाराष्ट्र में मिले दो गोल्ड मेडल को देखकर जिले में पुलिस कर्मियों में उत्साह दिखाई दे रहा है। उम्र दराज होने के बाद भी सीएफओ ने महाराष्ट्र में आयोजित हुई नेशनल फायर सर्विस खेल प्रतियोगिता 2018 में प्रतिभाग किया। जहां सीएफओ ने पांच किलोमीटर और 1500 मीटर की रेस में सबको पछाड़ दिया। इसमें उन्हें दो गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।
इसकी जानकारी जब एसएसपी को हुई तो उन्होंने सीएफओ को अपने कार्यालय में बुलाया। जहां उन्हें गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सीएफओ ने बताया कि पूर्व में भी वह क्रॉसकंट्री रेस में भी कई बार मेडल हासिल कर चुके है। दूसरे प्रांत में सिपाही के बाद सीएफओ का खेल में बेहतर प्रदर्शन होने को लेकर पुलिस विभाग में खुशी की लहर दौड़ रही है।